फॉरेंसिक ऑफिसर बनेंगे विक्रांत मैसी, थ्रिलर मलयालम फिल्म के हिन्दी रीमेक में निभाएंगे लीड रोल
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। विक्रांत ने साबित किया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका में खुद को आसानी से ढाल सकते हैं। ऐसे में उन्हें लगातार कई ऑफर्स मिल रहे हैं। अब खबर आई है कि उन्हें एक मलयालम फिल्म 'फॉरेंसिक' के हिन्दी रीमेक में लीड एक्टर के तौर पर देखा जाने वाला है।