25 जून को रिलीज़ होगी विन डीजल की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'
Image Credit: Instagram
25 जून को फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। विन डीजल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा, "फाइनली, ब्लेस्ड एंड ग्रेटफुल।" डायरेक्टर जस्टिन लिन की इस फिल्म में WWE रेस्लर और एक्टर जॉन सीना, एक्ट्रेस मिशेल रोड्रिग्ज, जोर्डाना ब्रियुस्टर, नताली इमानुएल, हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरॉन, एक्टर सुंग कांग, टायरिस गिब्सन और लुडाक्रिस भी नजर आएंगे। पहले फिल्म मई 2020 में रिलीज़ होनी थी।