सूफी गायक प्यारे लाल के निधन से टूट गयी वडाली की जोड़ी,
Image Credit: youtube
सूफी गायक वडाली बंधुओ की जोड़ी आज टूट गयी है। पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का शुक्रवार को हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। खबरों के अनुसार 75 वर्षीय प्यारे लाल को गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वडाली की जोड़ी काफियां, गजल और भजन गाने में दोनों अच्छे-अच्छों को चुनौती देते थे। इस जोड़ी को 2005 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था. बॉलीवुड में इस जोड़ी ने ऐ रंगरेज और इक तू ही तू जैसे कई मशहूर गाने भी दिेए।