अमिताभ-आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? डायरेक्टर ने दिया संकेत
Image Credit: Shortpedia
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज का संकेत देते हुए शूजीत सरकार ने कहा, "डायरेक्टर के तौर पर मैं फिल्म सिनेमाघर में ही रिलीज करना चाहता हूं। लेकिन फिलहाल जो हालात हैं उनके बारे में कभी नहीं सोचा था।" उन्होंने कहा, "जरूरत पड़ी तो मैं फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए तैयार हूं। लेकिन तीन मई के बाद ही कोई फैसला होगा।"