'मुन्ना भाई 3' की स्क्रिप्ट पर चल रहा काम, इसी साल हो जाएगी तैयार- रिपोर्ट
Image Credit: Newsbyte
संजय दत्त अभिनीत 'मुन्ना भाई MBBS' अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। इस सीरीज की फिल्मों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। अब खबर आ रही है कि मुन्ना भाई सीरीज की आगामी फिल्म की स्क्रिप्ट इसी साल बन कर तैयार हो सकती है। फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और यह इस साल के अंत तक बन कर तैयार हो जाएगी।