अमरीश पुरी के पोते की डेब्यू फिल्म होगी 'ये साली आशिकी'
Image Credit: Instagram@ vardhanpuri02
अब अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिल्म 'ये साली आशिकी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट शिवालिका ओबरॉय नजर आएंगी। शिवालिका भी इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हाल ही में 'ये साली आशिकी' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हुआ। माना जा रहा है कि ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर हो सकती है। फिल्म को चिराग रुपारेल ने डायरेक्ट किया है।