यूट्यूबर कैरी मिनाटीi की चमकी किस्मत, अमिताभ बच्चन संग फिल्म मेडे में काम करने का मिला मौका
Image Credit: Social Media
फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ़ अजय नागर को अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म मेडे में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक कैरी के भाई दीपक को फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत का फोन आया था. उन्होंने फिल्म में कैरी को खुद का रोल निभाने को कहा है. यानी फिल्म में उन्हें अपने यूट्यूबर कैरी मिनाटी वाले ही अंदाज में रहना है.