'बिग बॉस 12' फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं जरीन खान, तस्वीरें हुईं वायरल
Image Credit: Newsbyte
जरीन खान को बॉलीवुड में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और मुस्कान से लाखों दिलों पर राज किया है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो जरीन 'बिग बॉस 12' फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं। जरीन और शिवाशीष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।