नाइजीरिया का बोको हराम आतंकी संगठन मानव बम के लिए कर रहा है बच्चो का प्रयोग
यूनीसेफ एक संस्था है जो बच्चो के लिए काम करती है इसके द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नाइजीरिया का आतंकी संगठन 'बोको हराम' बच्चो को मानवबम के लिए इस्तेमाल करता है। यूनीसेफ ने कहा है कि इस संगठन ने इस साल 83 बच्चो का मानवबम के तौर पर प्रयोग किया है जिसमे से ज्यादा संख्या लड़कियों की होती है। संस्था ने इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए बतया है कि यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 04 गुना ज्यादा है।