मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने ली लोगो की जान
मुंबई में लगातार होने वाली बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। तेज़ बारिश की वजह से विक्रोली के वर्षा नगर में इमारत गिर गई जिससे 3 लोगो की मौत हुई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, वही विक्रोली के पास सूर्य नगर में हुए भूस्खलन में अब तक 2 लोगो की जान जा चुकी है। मुंबई की लोकल ट्रेन टाइम पर ना चलने के कारण 5000 डिब्बावालो की खाना सर्विस खाना डिलीवर करने में असमर्थ रही है। सड़को पर पानी भरने के कारण लोगो को ऑफिस में रात गुजारनी पड़ी.