तेलंगाना में एक घंटे में लगाए गए 10 लाख पौधे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Image Credit: Twitter
ग्रीन इंडिया चैलेंज के तहत तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक घंटे में दस लाख पौधे लगाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ये कारनामा दर्ज हुआ। क्षेत्र को दस क्षेत्रों में विभाजित किया गया जहां 30,000 से अधिक तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद संतोष कुमार ने चार साल पहले एक ग्रीन इंडिया चैलेंज अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत करोड़ों पौधे लगाए गए हैं।