सोलापुर में बेचा गया 1 रुपये लीटर पेट्रोल, लोगों की लगी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस
Image Credit: Economic Times
महाराष्ट्र के सोलापुर में कल 1 रुपये लीटर पेट्रोल बेचा गया। इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई। हालात ऐसे बने कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंप पर पुलिस तक बुलाना पड़ गई। दरअसल, ये सब उस ऑफर के चलते हुए, जिसके तहत 500 लोगों को 1 रूपये लीटर पेट्रोल दिया जा रहा था। ये आयोजन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स ने किया था।