पिट्सबर्ग में पुल ढहने से 10 लोग जख्मी, राष्ट्रपति बाइडन ने किया दौरा
Image Credit: union leader
पिट्सबर्ग में कल एक पुल के ढहने से उसमें दबकर 10 लोग घायल हुए। इसके अलावा गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। इलाके में गैस का रिसाव होने पर गैस लाइन काटी गई। घायलों की मदद के लिए रेड क्रास से मदद मांगी गई। बचावकर्मियों ने करीब 150 फीट नीचे उतरकर बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, पुल ढहने से कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन किसी की जान नहीं गई।