अवैध गतिविधियों में शामिल 10 लोग यूएपीए के तहत आतंकी घोषित
Image Credit: India Today
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवैध गतिविधियों में शामिल 10 लोगों को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया। सभी हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा और कई अन्य आतंकी संगठनों के सदस्य हैं। इनमें हबीबुल्लाह मलिक, बासित अहमद रेशी, इम्तियाज अहमद कांडू, जफर इकबाल, शेख जमील उर रहमान जैसे आतंकी शामिल हैं। इन पर पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, युवाओं को आतंकवादी गुटों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथ की और प्रेरित करने का आरोप है।