लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में सपा विधायक सहित 102 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
Image Credit: Shortpedia
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में मेरठ में कलक्ट्रेट तिराहे पर सपाईयों ने सांकेतिक यातायात जाम लगाया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष और विधायक समेत 102 सपाईयों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस लाइन ले जाने के बाद निजी मुचलकों पर प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया। बता दें सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तीन स्थानों पर अलग-अलग धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई थी।