कल देश में सामने आए कोरोना महामारी के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत
Image Credit: ani
बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 10,302 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण की चपेट में आने से 267 लोगों की मौत भी हुई। पिछले 24 घंटे में 11,787 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1,24,868 है। जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 115.73 करोड़ के पार पहुंचा। कल 46 लाख से ज्यादा डोज लगाई गईं।