वर्धा में निजी अस्पताल के बायोगैस प्लांट से मिले मानव खोपड़ियां व नरकंकाल, होता था अवैध गर्भपात
Image Credit: north eastern chronicle
महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक प्राइवेट अस्पताल से मानव कंकाल और खोपड़ियां मिलीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि कंकाल किसके हैं। आरवी क्षेत्र के कदम अस्पताल में अवैध गर्भपात मामले में जांच करने पहुंची पुलिस ने जब बायोगैस प्लांट की जांच की तो पुलिस को प्लांट में 11 मानव खोपड़ियां और 56 भ्रूण की हड्डियां मिलीं।