117 साल की केन तनाका बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान
Image Credit: shortpedia
जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान बनी। उन्होंने रविवार को फुकुओका के नर्सिंग होम में अपना 117 वां जन्मदिन मनाया। जानकारी के मुताबिक केन का जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था। पिछले साल केन को 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद उनका नाम सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। वे आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं।