चीन के झेंग्झौ में बाढ़ से 12 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए 1,00,000 लोग
Image Credit: Reuters
चीन के मध्य हेनान प्रांत पानी में लगभग डूब गया है। प्रांत की राजधानी झेंग्झौ में 1,000 वर्षों में इस बार सर्वाधिक बारिश हुई। सरकारी सिन्हुआ एजेंसी ने स्थानीय सरकार का हवाला देते हुए बताया कि यैलो नदी के किनारे 12 मिलियन से अधिक की आबादी वाले झेंग्झौ में, बाढ़ के अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 1,00,000 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है।