देश में कल मिले 13,405 नए संक्रमित, 34,226 मरीजों की रिकवरी हुई
Image Credit: Ndtv
देश में कोरोना महामारी के दैनिक संक्रमितों और मृतकों की संख्या घट रही है। भारत में पिछले 24 घंटों 13,405 नए कोरोना मामले आए। इस दौरान 34,226 मरीजों की रिकवरी हुई और 235 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में फिलहाल सक्रिय मामले 1,81,075 और कुल रिकवरी 4,21,58,510 है। वहीं कुल मौतें अब तक 5,12, 344 हुईं। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,75,83,27,441 तक पहुंचा। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.98% है।