HIV पॉजिटिव हुईं 14 महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग के लिए खड़ी हुई चुनौती
Image Credit: Shortpedia
प्रतापगढ़ में शादी के बाद जिले की 14 महिलाएं HIV पॉजिटिव हो गई हैं। उन्हें यह गंभीर बीमारी पतियों से मिली है। गर्भवती होने के बाद जांच के दौरान उनके पॉजिटिव होने की खबर हुई। सभी महिलाओं के पती भी जांच में पॉजिटिव पाए गए। अब इन महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुुनौती बना है। सभी महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में किया जा रहा है।