10 सेकेंड में गिराई गई 144 मंजिला इमारत, कारनामा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
Image Credit: Shortpedia
अबू धाबी में एक 144 मंजिला इमारत 10 सेकेंड में गिराई गई। मीना प्लाजा के 144 मंजिला ऊंचे टावर को गिराने के बाद उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, क्योंकि इससे पहले इतने कम समय में इतनी ऊंची किसी इमारत को नहीं गिराया गया था। टावर की ऊंचाई 165 मीटर थी। इसे गिराने में 915 किलोग्राम विस्फोटक लगा। इसमें 3000 से ज्यादा डेटोनेटर लगाए गए थे।