महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़-भूस्खलन से 149 मौतें, 64 लापता, 50 घायल
Image Credit: PTI
बीते दिन महाराष्ट्र में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जान गंवाने की संख्या बढ़कर 149 हुई जबकि 64 अब तक लापता हैं। बारिश से जुड़े हादसों में 50 लोग घायल भी हुए। दूसरी तरफ 2.29 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। चिपलून का दौरा करने आए सीएम ठाकरे के काफिले को लोगों ने रोककर तत्काल सहायता देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की।