गुजरात में 14 महीने के बच्चे की मौत, आंध्र प्रदेश के डॉक्टर का छलका दर्द, वीडियो वायरल
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के जामनगर में 14 महीने का बच्चा कोरोना का शिकार हुआ। रविवार को ही उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। गुजरात में मंगलवार को चौथी मौत हुई। यहां अब तक 16 मरे। दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक डॉक्टर मास्क, सुरक्षा उपकरणों की कमी बताने के साथ-साथ पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाता है। बकौल डॉक्टर, उसे 15 दिन में एक मास्क मिला।