दिल्ली में सड़कों पर उतरीं 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिवालय का किया घेराव
Image Credit: Social News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में काफी लोग सम्मानित किए गए तो 37 दिन से सिविल लाइंस इलाके में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आक्रोशित हुई। उन्होंने राजघाट से सचिवालय जाते समय बैरिकेडिंग भी ध्वस्त की। ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थायी नौकरी और मानदेय बढ़ाने जैसी मांगों के लिए 37 दिन से धरने पर बैठी हैं। बता दें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राजघाट से दिल्ली सचिवालय तक आंगनबाड़ी स्त्री अधिकार रैली निकाली।