आईआईटी खड़गपुर के 1600 छात्रों को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से जॉब ऑफर
Image Credit: Shortpedia
आईआईटी प्लेसमेंट 2021 में खड़गपुर ने देश के बाकी सभी आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, आईआईटी खड़गपुर के 1600 छात्रों को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों से नौकरी की पेशकश की गई है। महज 10 दिन के प्लेसमेंट सीजन में 22 से अधिक छात्रों को 9 लाख रुपये से 2.4 करोड़ रुपये के बीच का ऑफर मिला। आईआईटी खड़गपुर ने कहा कि इस साल उसने सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए।