आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से मचा त्राहिमाम, चार जिले बुरी तरह जलमग्न
Image Credit: India Today
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 100 लोग लापता हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते राज्य के चार जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी बारिश हो रही है। रायलसीमा के तीन जिलों और एक दक्षिणी तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक भारी वर्षा से भयंकर तबाही हुई।