घाना में भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 59 लोग घायल
Image Credit: Shortpedia
घाना में एक भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए। धमाका कितना भयानक था कि सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गईं। एक ट्रक जब एक सोने की खदान में विस्फोटक ले जा रहा था तो उसकी टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई। बाइक के ट्रक के नीचे आने से विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इसी घटना का बताया जा रहा है।