गुजरात में कैमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाके से 2 लोगों की मौत, 15 घायल
Image Credit: India Today
गुजरात के पंचमहल में आज एक कैमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाके से 2 लोगों की मौत हुई। 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। कई घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने जांच शुरू की। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वह कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।