थाईलैंड से 200 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत पहुंचे
Image Credit: Ani
विदेशों से आने वाली मदद में थाईलैंड का भी नाम शामिल हो गया है। थाईलैंड से करीब 200 ऑक्सीजन सिलिंडर और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत आए।इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने भी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को करीब 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इसके साथ ही करीब एक करोड़ मेडिकल मास्क भी भेजे हैं। 15 लाख से अधिक फेसशील्ड भारत को भेजे गए हैं।