ढाका में 200 लोगों की भीड़ का इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर हमला, कई लोग घायल
Image Credit: Newsbyte
भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को राजधानी ढाका के वारी क्षेत्र में 200 से अधिक लोगों की भीड़ ने इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने मंदिर में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद लूटपाट भी की। इस घटना में मंदिर में मौजूद कई हिंदू समुदाय के लोग घायल हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।