राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 12 राज्यों के 22 बच्चे चुने गए
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2019 की घोषणा कल हुई। इसके लिए 12 राज्यों के 22 बच्चों का चयन हुआ। इनमें 12 लड़के और 10 लड़कियां हैं। एक बच्चे को मरणोपरांत ये पुरस्कार मिलेगा। केरल के 15 वर्षीय आदित्य कुमार को भारत अवॉर्ड मिलेगा। आदित्य ने बस में सफर के दौरान 40 लोगों की जान बचाई थी। इंडियन काउंसिल ऑफ चाइल्ड वेलफेयर ने इस साल पांच विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की।