उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोग हुए संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। जिसके बाद आज उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। मंत्री सतपाल महाराज के साथ ही उनके दोनों बेटे, बहुएं और स्टाफ के 17 कर्मचारियों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।