दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार, सात बच्चे और छह महिलाएं शामिल
Image Credit: Newsbyte
असम में पिछले दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में गैरकानूनी तौर पर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में छह महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 15 के पास वैध कागजात नहीं थे, वहीं नौ शरणार्थी यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिश्नर ऑर रिफ्यूजीज का फर्जी पहचान पत्र लेकर घूम रहे थे। इससे पहले भी कई रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में गिरफ्तार किया जा चुका है।