आधार, शादी, डब्बा जैसे 26 भारतीय शब्द Oxford Dictionary में शामिल
Image Credit: shortpedia
Oxford Dictionary के नए संस्करण को शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इसमें आधार, डब्बा, और शादी जैसे 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया। इस 10वें संस्करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं। वहीं संस्करण में चैटबोट, फेक न्यूज और माइक्रोप्लास्टिक जैसे 1000 नए शब्द भी शामिल किए गए। जानकारी के मुताबिक इनमें से 22 शब्द Printed Dictionary में, जबकि 4 अन्य शब्द Digital Edition में शामिल हुए।