Lockdown के चलते भारत में फंसे थे 271 रूसी नागरिक, घर के लिए भरी उड़ान
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन की वजह से बहुत से विदेशी नागरिक भारत में फंस गए थे। इन विदेशी नागरिकों को इनके देश वापस पहुंचाने की दिशा में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से रूसी नागरिकों को लेकर एक खास फ्लाइट रवाना हुई। भारत में रूस के दूतावास की सहायता से 271 रूसी नागरिक दिल्ली-सेंट पीटर्सबर्ग-मोस्को के रस्ते विशेष उड़ान से अपने घरों के लिए रवाना हो गए।