साल की पहली तिमाही में 3 लाख सैलानी पहुंचे कश्मीर, पहले ही हफ्ते 90 हजार ट्यूलिप गार्डन पहुंचे
Image Credit: Amar Ujala
दो वर्षों से कोरोना के कारण कश्मीर का पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लेकिन इस साल की पहली तिमाही में कश्मीर घूमने वाले पर्यटकों की संख्या तीन लाख पार पहुंची। कश्मीर में जून तक होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। श्रीनगर एयरपोर्ट से सोमवार को रिकॉर्ड 15 हजार लोगों ने हवाई सफर किया। पहले हफ्ते में ही 90 हजार सैलानियों ने ट्यूलिप गार्डन के नजारे देखे।