2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 329 नामांकन,ये है नामांकन की तीसरी सबसे बड़ी संख्या
Image Credit: Shortpedia
2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 329 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें से 234 व्यक्ति और 95 संगठन हैं। नामांकन की ये तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। सर्वाधिक 376 नामांकन 2016 में प्राप्त हुए थे। पुरस्कार के लिए सरकारों के प्रमुख, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत राजनीतिज्ञ, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, विदेश नीति संस्थानों के निदेशक, पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेता और नार्वे की नोबेल समिति के सदस्य नामांकन दाखिल कर सकते हैं।