कुशीनगर में 4 बच्चों की मौत, परिजनों का आरोप- टॉफी खाने के बाद गई जान
Image Credit: India TV News
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 4 बच्चों की मौत हो गई है। एक साथ 4 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मरने वालों में दो बच्चे और दो बच्चियां शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि कोई दरवाजे पर टॉफी फेंककर गया था, जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं और जांच अभी जारी है।