11 महीने के प्रशिक्षण के लिए इसी माह रूस जाएंगे 4 भारतीय अंतरिक्ष यात्री
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को गगनयान मिशन की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसी माह चयनित 4 अंतरिक्ष यात्रियों को 11 महीने के प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा। भारत के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपए आएगी। इन सभी यात्रियों को देश के सबसे भारी लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी मार्क-3 से अंतरिक्ष ले जाया जाएगा। इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जाएगा।