40 लाख बच्चे स्कूल छोड़ने पर मजबूर, 10 लाख कुपोषण की चपेट में- UNICEF
Image Credit: Reuters
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बिगड़े हालात के चलते यहां के बच्चों की जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ा है। अफगानिस्तान के बच्चे पहले से कहीं ज्यादा अब खतरे के मुहाने पर खड़े हैं। आपको बता दें कि UNICEF साउथ एशिया के रिजनल डायरेक्टर जॉर्ज लारिया-अदजेई ने कहा कि बीते सप्ताह में अफगानिस्तान में बढ़ी असुरक्षा और टकराव के चलते बच्चों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।