मुंबई में 40 साल की महिला ने दम तोड़ा, देश में अब तक 29 की मौत
Image Credit: shortpedia
देश मे कोरोना से मौतों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब मुंबई में 40 साल की महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृत महिला हाईपरटेंशन की मरीज भी थी। इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 7 हो गया। जबकि देश में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।