भारत में मिले कोरोना के 4,184 नए मामले, कल 6,554 मरीज ठीक हुए
Image Credit: Ndtv
भारत में कल संक्रमण के 4,184 नए मामले सामने आए और 104 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,80,067 हुई। जिनमें से 5,15,459 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले घटकर 44,488 हुए। पिछले 24 घंटे में देश में 6,554 मरीज ठीक हुए। महामारी से लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब 4,24,20,120 हुई। देश में अब तक वैक्सीन की 1,79,53,95,649 खुराकें लगाई गई हैं।