वापस लौटे पाकिस्तान में फंसे 5 भारतीय नागरिक, विदेश मंत्रालय ने दी सूचना
Image Credit: Shortpedia
भारतीय विदेश मंत्रालय ने लॉकडाउन के चलते पाकिस्तान में फंसे 5 भारतीयों के अपने देश वापस लौटने की सूचना NHRC को दी है। विभाग की तरफ से यह सूचना एनएचआरसी में दायर एक शिकायत के जवाब में दी गई। वकील विष्णु कुमार गुप्ता ने सतबीर सिंह और चार अन्य भारतीयों को अपने देश वापस लाने की मांग की थी। इन भारतीयों को अटारी-वाघा बॉर्डर क्रॉसिंग के माध्यम से भारत लाया गया।