ड्राइवर-खलासी के साथ गंगा में गिरे 5 ट्रक, 8 ने तैरकर बचाई जान
Image Credit: Dainik Jagran
मनिहारी घाट के पास गंगा नदी में स्टोन के ट्रकों से भरे जहाज का बैलेंस बिगड़ा। जहाज पर करीब 14 ट्रकों में पत्थर लोड था। सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इसमें सवार थे। हादसे में 10 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही थी। जहाज प्रबंधन का कहना है कि 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। वो लौट आए हैं। 2 लोग अभी लापता हैं।