कान्स फेस्टिवल की फाइनल लिस्ट में 56 फिल्में शामिल, इंडियन फिल्म को जगह नहीं
Image Credit: Shortpedia
फ्रांस में हर साल मई में होने वाला कान्स फिल्म फेस्टिवल COVID-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। लेकिन जूरी के सदस्य पियरे लेसक्योर और थियरी फ्रैमॉक्स ने 73वें संस्करण के लिए 2,000 एंट्रीज में से चुनकर 56 फिल्मों का फाइनल लाइनअप घोषित कर दिया है। हालांकि इस लिस्ट में इस बार भी कोई इंडियन फिल्म शामिल नहीं है। फेस्टिवल वर्चुअल फॉर्मेट में 22-26 जून तक होने की संभावना है।