सूअर का जेनेटिकली मोडिफाइड हर्ट लगवाने वाले 57 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति का निधन
Image Credit: India Today
जनवरी 2022 में सूअर का जेनेटिकली मोडिफाइड हर्ट लगवाने वाले 57 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति डेविड बेनेट का निधन हुआ। मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत के सही कारण का पता नहीं चला। शुरू में प्रत्यारोपित दिल सही काम कर रहा था। लेकिन कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। कई महीनों से डेविड बिस्तर पर हर्ट-लंग बाइपास मशीन से जीवित थे।