देश में सामने आए 6,358 नए कोरोना मामले, एक्टिव मामलों की संख्या 75,456 हुई
Image Credit: Shortpedia
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,358 नए मामले सामने आए। इस दौरान 6,450 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 75,456 है। देश में कुल रिकवरी रेट 98.40 फीसदी पहुंच गई है। देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 653 हुए। दूसरी ओर, मणिपुर में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया। तंजानिया से लौटे 48 वर्षीय व्यक्ति में वायरस के ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई।