देश में अब तक 63.91 लाख संक्रमित केस, रोजाना औसतन 1100 लोगों की हो रही मौत
Image Credit: Shortpedia
देश में 24 घंटे में 81,693 नए संक्रमित मामले सामने आए। जबकि 78,646 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इस बीच 1096 की मौत भी हुई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 63,91,960 हो गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 99,804 हो गई है। देश मे औसतन 1100 लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं। इस हिसाब से मौतों का आंकड़ा जल्द ही 1 लाख के पार हो जाएगा।