देश में बीते 24 घंटे में 64,553 नए मामले, रिकॉर्ड 1,007 मौत; कुल संक्रमित 24,61,190
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटे में 64,553 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 24,61,190 हुई। लगातार 7वें दिन 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,007 लोग मरे। अब कुल मृतकों की संख्या 48,040 हुई। 6,61,595 लोगों का इलाज चल रहा है और 17,51,555 लोग अब तक ठीक हुए। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।